#राशिफल

February 14, 2026

राशिफल : 15 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

15 फरवरी 2026 रविवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 15 February 2026

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 15 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक चर्चा की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि। आज धैर्य बनाए रखना जरूरी है। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

 

मिथुन राशि। आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कर्क राशि। भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार का साथ आपको मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। धन की स्थिति में सुधार होगा। पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।

 

सिंह राशि। आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा। नेतृत्व क्षमता के कारण लोग आपकी सराहना करेंगे। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

कन्या राशि। आज आपको संयम से काम लेना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

राशिफल : 15 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख