#राशिफल
August 14, 2026
राशिफल : 15 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
15 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 15 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन शनिदेव भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का परिणाम आपको धीरे-धीरे मिलने लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। नौकरी करने वालों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे कोई बड़ा फैसला न लें।
वृषभ राशि- आज आपको किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने से अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।
कर्क राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। व्यापार करने वालों को भी फायदा मिलने के संकेत हैं। धन से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि- आज आपको अपने काम में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। किसी करीबी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आपको सही योजना बनानी होगी। नौकरी में अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। गुस्से में आकर कोई फैसला न लें।
कन्या राशि- आज आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी।