राजनीति

#राशिफल

March 13, 2025

राशिफल : 14 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

14 मार्च का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

14 March Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 मार्च शुक्रवार का दिन है और आज होली भी है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बिजनेस में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। निजी संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। यात्रा से लाभ हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, जंक फूड से बचें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। सेहत का ध्यान रखें, योग-प्राणायाम करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

राशिफल : 14 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख