राजनीति

#राशिफल

July 13, 2025

राशिफल : 14 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

14 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 14th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 14 जुलाई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन योजनाओं को गति देने के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। घरेलू जीवन में तालमेल बढ़ेगा। सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। खानपान पर ध्यान न देने से पेट खराब हो सकता है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छोटी यात्रा लाभकारी हो सकती है। थकान बनी रह सकती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी वाला हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आज किसी अपने से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी का बोझ महसूस हो सकता है। किसी पुराने सहयोगी से टकराव की स्थिति बन सकती है। घर में शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आंखों में जलन या थकान हो सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। नए विचारों से दिन की शुरुआत होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, आराम जरूरी है।

राशिफल : 14 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख