राजनीति

#राशिफल

March 12, 2025

राशिफल : 13 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

13 मार्च का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

13 March Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 13 मार्च का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन मेहनत जारी रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अधिक तनाव लेने से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

 

मिथुन राशि-  मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है, जिससे लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत से हल निकालें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए भाग्य आपका पूरा साथ देगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश करने के लिए अच्छा समय है, लेकिन पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। यात्रा के योग हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभाने में थोड़ी मेहनत लगेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खानपान संतुलित रखें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज का दिन सफलता और उन्नति लेकर आएगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

राशिफल : 13 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख