राजनीति

#राशिफल

July 12, 2025

राशिफल : 13 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

13 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

13th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 13 जुलाई का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करेंगे। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तों में मिठास आएगी। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके कार्यों में स्थिरता रहेगी। किसी विशेष योजना पर काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगी रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सिर या आंखों में दर्द संभव है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप प्रबंधन कर लेंगे। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मिल सकती है। नींद पूरी लें।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आपकी मेहनत का आज उत्तम फल मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। पीठ या कमर में हल्का दर्द हो सकता है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मन में नए विचार आएंगे जिन्हें अमल में लाना फायदेमंद रहेगा। सामाजिक संपर्कों से लाभ होगा। किसी बड़े व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पानी ज्यादा पीने की जरूरत है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज अपनी भावनाएं नियंत्रित रखें, नहीं तो संबंधों में तनाव आ सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए अच्छा है। जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

राशिफल : 13 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख