#राशिफल
April 12, 2025
राशिफल : 13 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि - यहां पढ़ें
13 अप्रैल 2025 का हिंदू राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 13 अप्रैल और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। संपत्ति या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। घर में कोई मांगलिक कार्य संभव है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: माँ दुर्गा की आराधना करें।
वृश्चिक राशि। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलता से निभाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। उपाय: लाल वस्त्र दान करें।
धनु राशि। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और गुरुवार का व्रत करें।
मकर राशि। आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस से सराहना मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि। आज का दिन नई शुरुआतों के लिए शुभ है। कोई पुराना मित्र मददगार साबित होगा। रोमांटिक जीवन में नया उत्साह रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में भागीदारी हो सकती है। उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि। आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। कला, संगीत, लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।