#राशिफल
September 11, 2025
राशिफल : 12 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
12 सितंबर का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 सितंबर का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार में आपका वर्चस्व रहेगा, लेकिन अहंकार से बचना होगा। सेहत सामान्य रहेगी, थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।
वृषभ राशि। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ होंगी, लेकिन आप उन्हें अपनी मेहनत से पार कर लेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और रिश्तों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।
मिथुन राशि। मिथुन राशि के लोगों के लिए आज लिए सकारात्मक ऊर्जा का दिन है। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और नए आय स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा और प्रियजनों से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि। कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम रंग लाएगा और वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर पुराने रोगों को नजरअंदाज न करें।
सिंह राशि। सिंह राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे और आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा और धन लाभ संभव है। परिवार में आपसी सहयोग और प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
कन्या राशि। कन्या राशि के लोगों के लिए आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियाँ मिल सकती हैं, लेकिन धैर्य से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे शांत स्वभाव से सुलझाना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
राशिफल : 12 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें