राजनीति

#राशिफल

March 11, 2025

राशिफल : 12 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

12 मार्च का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

12 March Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 मार्च का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ी मेहनत भरा रहेगा, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोचें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन योग-ध्यान से लाभ मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, विशेषकर पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों को मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनुशासन बनाए रखें।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यस्तता अधिक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को आज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और भरपूर आराम करें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। धन लाभ की संभावना है। यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

राशिफल : 12 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख