राजनीति

#राशिफल

July 11, 2025

राशिफल : 12 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

12 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

12th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 जुलाई है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी ऊर्जा और उत्साह से दिन की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से सकारात्मक बातचीत होगी। पारिवारिक संबंध मधुर बनेंगे। छोटी यात्रा का योग है, सावधानी बरतें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज का दिन धन के मामलों में सतर्क रहना होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। घर में कुछ असमंजस का माहौल बन सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें। सेहत पर ध्यान दें, खासकर पीठ दर्द या थकावट को नज़रअंदाज़ न करें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी बातचीत की शैली लोगों को प्रभावित करेगी। कोई नया विचार आर्थिक लाभ दिला सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, पर नींद जरूरी है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से बहस हो सकती है – संयम रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने काम को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का मिलाजुला होगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, खानपान नियंत्रित रखें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों की आज नए लोगों से मुलाकात होगी- जो भविष्य में मददगार बन सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप निर्णायक भूमिका निभाएंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। तनाव से दूर रहें और कुछ समय खुद को भी दें।

राशिफल : 12 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख