#राशिफल
December 11, 2025
12 दिसंबर का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज दिसंबर महीने की 12 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आपके सितारे आज सहयोगी रहेंगे। नई योजनाएँ गति पकड़ेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम जीवन में कोई सकारात्मक मोड़ आएगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
वृश्चिक राशि- आज आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी संभव है लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। शाम मानसिक शांति लाएगी।
धनु राशि-आज आपकी ऊर्जा और रचनात्मकता साथ देंगी। करियर में नई दिशा मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई वस्तु की खरीददारी संभावित। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि- आज आपका मन बेहद व्यस्त रहेगा। काम के दबाव के बावजूद आप लक्ष्य हासिल कर लेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मददगार होगा। घर-परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। धन लाभ के छोटे अवसर मिलेंगे। खानपान पर ध्यान दें, पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।
कुंभ राशि- आज आप नए प्रयोग करने की सोचेंगे। तकनीक या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी है। कोई पुराना कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन राशि- आज भावनात्मक और आध्यात्मिक दोनों तरह का संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी शांत प्रवृत्ति सराही जाएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। शाम को मनपसंद काम करने से सुकून मिलेगा।