राजनीति

#राशिफल

August 11, 2025

राशिफल : 12 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

हिंदू धर्म के अनुसार आज 12 अगस्त 2025 मंगलवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 12 August 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 अगस्त का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज आपका कार्यस्थल आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अत्यधिक भाग-दौड़ से बचें। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: नीला। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ राशि। इस राशि वालों के लिए निवेश या वित्तीय लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है—आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। परिवार के साथ समय कटाने का मौका मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं; हल्के में न लें। शुभ अंक: 4, शुभ रंग: काला। उपाय: लाल मसूर की दाल दान करें। 

मिथुन राशि। आपकी रचनात्मक सोच काम आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए लाभकारी दिन है। सेहत का विशेष ध्यान रखें—बाहर का खाने से परहेज करें। शुभ अंक: 1, शुभ रंग: गुलाबी। उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं। 

कर्क राशि। आज खर्चे अधिक हो सकते हैं, लेकिन आमदनी बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। काम में आलस्य न करें, अन्यथा कठिनाई हो सकती है। सावधान रहें। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: सफेद। उपाय: लाल वस्त्र या तांबे का सामान किसी जरूरतमंद को दान करें। 

सिंह राशि। दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बड़े निर्णय लेने का समय है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: काला। उपाय: हनुमान जी को पंचामृत अर्पित करें। 

कन्या राशि। आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार संभव है। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। शुभ अंक: 1, शुभ रंग: लाल। उपाय: हनुमान जी को लाल फूल और लड्डू का भोग लगाएं। 

राशिफल : 12 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख