राजनीति

#राशिफल

May 10, 2026

राशिफल : 11 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

11 मई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

11TH MAY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 11 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे।

 

वृश्चिक राशि- आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में देरी हो सकती है लेकिन धैर्य रखने से सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें और आराम पर ध्यान दें। अनावश्यक तनाव लेने से बचें।

 

धनु राशि- भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। शिक्षा, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं।

 

मकर राशि- आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है जिससे राहत महसूस होगी।

 

कुंभ राशि- आज नए विचार और योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी। नौकरी बदलने या नए अवसर मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन खुश रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिल सकती है। भविष्य की योजनाओं को लेकर आप गंभीर रहेंगे और आगे बढ़ेंगे।

 

राशिफल : 11 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख