#राशिफल
June 10, 2025
राशिफल : 11 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
11 जून 2025 बुधवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11 जून, दिन बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने आत्मबल से कठिन कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक मामलों में गंभीर निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। यात्राओं से लाभ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी लेकिन समाधान भी मिलेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में किसी पुराने सहयोगी से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। सेहत को लेकर सजग रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों पर आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दिन थोड़ी भावनात्मक उथल-पुथल से भरा रह सकता है। किसी को बिना मांगे सलाह न दें। वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। शाम तक राहत मिलने की संभावना है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। खर्चों में वृद्धि संभव है। कोई करीबी आपकी मदद के लिए आगे आएगा। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा।