राजनीति

#राशिफल

August 10, 2025

राशिफल : 11 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

11 अगस्त का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

11th August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11 अगस्त का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों का आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताना खुशी देगा। किसी नए शौक की शुरुआत कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों आज मेहनत से मनचाहा परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में मुनाफा होगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। सेहत में सुधार होगा। किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। यात्रा का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ मिलना-जुलना संभव है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। सेहत अच्छी रहेगी। पढ़ाई या प्रशिक्षण में जुटे लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय में नए सौदे होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों की आज योजना सफल होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी सहयोग देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में खुशी आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत होगी। परिवार के साथ कोई खास पल साझा करेंगे।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन धैर्य से हल निकलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार के साथ समय बिताना तनाव कम करेगा। किसी रचनात्मक कार्य में मन लग सकता है।

राशिफल : 11 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख