#राशिफल

April 10, 2026

राशिफल : 11 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

11 मार्च का राशिफल

शेयर करें:

11TH APRIL RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अप्रैल महीने की 11 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। लंबे समय से जो काम टल रहे थे, उनमें प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बचें।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने फैसलों में सतर्क रहना होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी में कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

 

मिथुन राशि- आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा का प्लान बन सकता है।

 

कर्क राशि- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

सिंह राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

 

कन्या राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

राशिफल : 11 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख