#राशिफल

May 9, 2026

राशिफल : 10 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

10 मई का राशिफल

शेयर करें:

10TH MAY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 10 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और किसी करीबी व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि - आज आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। नौकरी और व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

 

मिथुन राशि  - आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी समझदारी और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और पढ़ाई में मन लगेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

 

कर्क राशि  - आज आप मानसिक रूप से काफी शांत और संतुलित महसूस करेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आज किसी पुराने विवाद का समाधान भी निकल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा।

 

सिंह राशि - आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो सकती है। कोई नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हालांकि गुस्से और अहंकार से बचने की जरूरत है, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।

 

कन्या राशि - आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर छोटी गलतियां बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। किसी भी काम को ध्यान से करें। मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।

 

राशिफल : 10 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख