#राशिफल
May 9, 2025
राशिफल : 10 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
10 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 10 मई का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन संतुलन बनाने का है। कार्य में जल्दबाजी से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार में कोई नया क्लाइंट जुड़ सकता है, पर भरोसे से पहले परख लें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। विवाहितों को संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आत्मचिंतन और सुधार का दिन है। ऑफिस में किसी पुराने मुद्दे पर बात खुल सकती है, शांति से निपटाएं। व्यापार में कागजी कामों पर ध्यान दें। धन संबंधित फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता रहेगी, किसी नजदीकी का मूड खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों में खुलापन जरूरी है, गलतफहमी से दूर रहें। विवाहितों को दिनभर सहयोग की भावना महसूस होगी।
धनु राशि- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य में मन लगेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। व्यापार में किसी पुरानी योजना का पुनः लाभ मिल सकता है। आर्थिक लाभ की स्थिति है। परिवार के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। विवाहितों को अपने जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विषय पर चर्चा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि- आज गंभीरता और धैर्य के साथ दिन बिताना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी न करें। पैसों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी पुराने रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। विवाहितों को आपसी भरोसा और सम्मान बढ़ाना होगा।
कुंभ राशि- आज आपकी सोच और कार्यशैली दूसरों को प्रेरित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभदायक अनुबंध मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। परिवार में सामंजस्य और शांति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। विवाहितों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- आज थोड़ा भावुक रह सकते हैं, लेकिन आत्मनियंत्रण से स्थिति संभाल लेंगे। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं, प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में किसी साझेदार से लाभ हो सकता है। आर्थिक मामले अनुकूल हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। प्रेम संबंधों में आज सकारात्मक बातचीत होगी। विवाहितों को एक-दूसरे की ज़रूरतों को समझने का प्रयास करना होगा।