#राशिफल
June 9, 2026
राशिफल : 10 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
10 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जून महीने की 10 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता आपको दूसरों से आगे रख सकती है। किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में चल रही किसी चिंता का समाधान निकल सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि-
आज धैर्य और समझदारी के साथ लिया गया हर निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में प्रगति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि- आज आपकी वाणी और चतुराई कई रुके हुए कामों को आगे बढ़ा सकती है। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा। किसी नई योजना पर विचार शुरू हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के छोटे-छोटे अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि- आज भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन आप उन्हें कुशलता से निभाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा। शाम के समय मन को राहत देने वाली कोई खबर मिल सकती है।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता का माहौल बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
कन्या राशि- आज आपकी मेहनत और अनुशासन अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। परिवार के साथ मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या बनाए रखना लाभदायक रहेगा।