#राशिफल
April 9, 2025
राशिफल : 10 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
10 अप्रैल का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 10 अप्रैल का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपकी महत्वाकांक्षाएं प्रबल रहेंगी और आप अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा। किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ और नया अनुबंध संभव है। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन आय बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। प्रेमी से कोई भावनात्मक बात हो सकती है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ राशि- आज का दिन थोड़ा धीमा और गंभीर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय को लेकर उलझन रहेगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट होगी। व्यापारियों को पुराने लेन-देन को निपटाने में समय देना होगा। धन आगमन के संकेत हैं, लेकिन संभलकर खर्च करें। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, बुजुर्गों से मतभेद न बढ़ाएं। प्रेम जीवन में पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।
मिथुन राशि- आज का दिन रचनात्मक कार्यों और संवाद के लिए बेहतरीन रहेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में कोई नया सहयोगी जुड़ सकता है, जो भविष्य में लाभकारी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, रिश्ते में पारदर्शिता जरूरी है।
कर्क राशि- आज का दिन भावनाओं में बहने का नहीं, समझदारी से काम लेने का है। ऑफिस में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें वरना विवाद हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई नया निवेश फिलहाल टालें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझें।
सिंह राशि- आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी योजना और नेतृत्व क्षमता से सफलता मिलेगी। व्यापार में पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के संकेत हैं। किसी नए स्रोत से आय हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, सामाजिक समारोह में भागीदारी संभव है। प्रेम संबंधों में नजदीकी और विश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि- आज आपको अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना होगा। कामकाज में मन लगेगा, लेकिन व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। व्यापार में कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, घर में कोई धार्मिक चर्चा हो सकती है। प्रेमी से भावनात्मक बातों का आदान-प्रदान होगा। सेहत सामान्य रहेगी, मौसम से जुड़ी एलर्जी से सतर्क रहें।