#राशिफल
January 31, 2026
राशिफल: 01 फरवरी 2026- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
1 फरवरी 2026 रविवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 1 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपका दिन थोड़ी चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है। कामकाज में अचानक रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य और समझदारी आपको सफलता दिलाएगा। रिश्तों में मिठास बनाए रखने की कोशिश करें और किसी पुराने विवाद को सुलझाने का समय है।
वृष राशि- नौकरी या पढ़ाई के मामले में कल आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक फैसलों में सोच-समझकर कदम रखें। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए खुशी और मानसिक शांति लाएगा।
मिथुन राशि- आज का दिन दोस्तों और सामाजिक गतिविधियों में आनंदमय रहेगा। नई योजनाओं या छोटी यात्राओं का समय अनुकूल है। हालांकि खर्चों में संयम रखना जरूरी है ताकि भविष्य में परेशानी न हो।
कर्क राशि- स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, काम के दबाव से थकान महसूस हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और प्रेरणा दे सकती है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नए विचार और योजनाएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा और रिश्तों में समझदारी जरूरी है।
कन्या राशि- आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। नौकरी या व्यापार में नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। किसी करीबी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।