राजनीति

#राशिफल

November 8, 2025

राशिफल : 09 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

09 नवंबर का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

9TH NOVEMBER RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 09 नवंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों का आज भाग्य साथ देगा और आपका आत्मविश्वास भी मजबूत बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार में सम्मान और अपनापन बढ़ेगा, जिससे मन खुश रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा है- बातचीत में सहजता और प्यार दोनों महसूस होंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ की संभावना है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित महसूस करेंगे।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज कुछ परिस्थितियों को शांत मन से देखना होगा क्योंकि जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। कार्यस्थल पर आपके निर्णय महत्वपूर्ण होंगे और धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे। परिवार में आपसी भरोसा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा होना चाहिए। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रहेंगी, पर समझ जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। 

 

धनु राशि- धनु राशि का आज भाग्य और मेहनत दोनों साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। प्रेम जीवन में हंसी, बातचीत और सहजता बनी रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में गति और सकारात्मकता महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी और कोई लाभ संभव है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज जिम्मेदारियां थोड़ी अधिक रहेंगी, लेकिन आप उन्हें संतुलन के साथ पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपका धैर्य और अनुशासन आपकी ताकत बनेगा। परिवार आपके निर्णयों का समर्थन करेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ का भाव बढ़ेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य की दिशा में सही कदम बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, किसी पुराने कार्य से लाभ संभव है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपकी विचारधारा और सोच स्पष्ट रहेगी, जिससे निर्णय अच्छे होंगे। कार्यस्थल पर योजनाएँ सफल होंगी। परिवार में शांति और आपसी जुड़ाव रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में सरलता और सहज अपनापन दिल को सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और अधूरे काम पूरे होते दिखेंगे।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज भावनाओं का प्रभाव थोड़ा अधिक रहेगा, इसलिए हर बात सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलता जाएगा। परिवार में अपनापन और समझदारी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी रचनात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांटिक और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन फिजूल खर्च से बचना जरूरी है।

राशिफल : 09 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख