#राशिफल
June 8, 2025
राशिफल : 09 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
09 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 09 जून का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। आज मन में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा। कामकाज में तेजी आएगी और पुराने कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी की सलाह फायदेमंद रहेगी। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन निवेश के लिए शुभ है, पर सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को आज काम को लेकर तनाव बना रह सकता है लेकिन समय के साथ सब ठीक होगा। आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों का आज मन थकावट महसूस कर सकता है, लेकिन आपका धैर्य और संयम काम आएगा। धन खर्च को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व की क्षमता उभर कर सामने आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से संपर्क होने के योग हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्य में मन लगेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।