#राशिफल
January 8, 2026
राशिफल : 09 जनवरी - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
09 जनवरी 2026 शुक्रवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जनवरी महीने की 09 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि । शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कला, फैशन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि । आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना जरूरी है। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि । आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेंगी। परिवार में धार्मिक या शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि। आज का दिन मेहनत और अनुशासन का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिर लाभ होगा। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पीठ या जोड़ों में दर्द हो सकता है।
कुंभ राशि। आज आप नई सोच और योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। व्यापार में टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन माध्यम से लाभ हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में ईमानदारी जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान से बचें।
मीन राशि। आज का दिन आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से मजबूत करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। ध्यान और पूजा-पाठ से मानसिक संतुलन बना रहेगा।