#राशिफल
January 7, 2026
राशिफल : 08 जनवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
08 जनवरी का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जनवरी महीने की 8 तारीख है आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ काम समय से पूरे न होने पर तनाव हो सकता है, लेकिन निराश न हों। वरिष्ठों का सहयोग धीरे-धीरे मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन में भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा। कार्यस्थल पर चल रही उलझनें सुलझ सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
मिथुन राशि- आज बातचीत और संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ चर्चा का योग है। प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, खर्चों पर ध्यान दें। विद्यार्थी नए विषयों में रुचि लेंगे।
कर्क राशि- आज भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। परिवार का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा। प्रेम जीवन में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
सिंह राशि- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने की संभावना है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थी लक्ष्य के प्रति गंभीर रहेंगे।
कन्या राशि- आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान हो सकता है। प्रेम जीवन में धैर्य रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी।