राजनीति

#राशिफल

September 6, 2025

राशिफल : 07 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

7 सितंबर 2025 रविवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: 07 September 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 सितंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज आपको करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि । आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देर से मिलेगा। परिवार में किसी बड़े की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी। यात्रा से लाभ के योग हैं। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान करें। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएँ।

 

धनु राशि। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग हैं। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत में सुधार होगा। उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएँ।

 

मकर राशि। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में लाभकारी समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: काली तिल और सरसों का तेल दान करें।

 

कुंभ राशि। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं। सेहत में थोड़ी थकान हो सकती है। उपाय: नीले वस्त्र धारण करें और शनि देव की पूजा करें।

 

मीन राशि। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और भक्ति में लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से सब प्रभावित होंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

राशिफल : 07 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख