राजनीति

#राशिफल

October 6, 2025

राशिफल : 07 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

07 अक्टूबर का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

07TH OCTOBER RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 अक्टूबर का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर नींद की कमी से बचें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नौकरी या व्यापार में सावधानी से निर्णय लें। खर्च बढ़ सकता है। किसी करीबी की बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिलेगा। शाम का समय शांति लेकर आएगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के आत्मबल में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगति और उन्नति का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान्यता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नई ऊर्जा महसूस होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। यात्रा से लाभ संभव है। सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

राशिफल : 07 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख