राजनीति

#राशिफल

July 6, 2025

राशिफल : 07 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

07 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

7th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 जुलाई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता आज निखरकर सामने आएगी। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई नई योजना बन सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें, खासकर रक्तचाप से।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज का दिन कार्यों को निपटाने में तेजी लाएगा। पारिवारिक मामलों में संतुलन जरूरी है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। मन कुछ अस्थिर रहेगा, फोकस बनाए रखना चुनौती हो सकता है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि जाग सकती है। किसी बड़े कार्य की शुरुआत का योग बन रहा है। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज कोई नया संपर्क भविष्य में लाभ देगा। घर-परिवार में प्रेम और अपनापन महसूस होगा। छोटी यात्रा संभव है। थकान या पीठ दर्द हो सकता है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी नई योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। वरिष्ठों से तारीफ मिलेगी। घर में किसी पुराने मसले पर हल निकल सकता है। खर्चों में संतुलन रखें। नींद की कमी से थकान बढ़ सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज मन भावुक रहेगा लेकिन निर्णय व्यावहारिक होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। खानपान में लापरवाही से बचें।

राशिफल : 07 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख