राजनीति

#राशिफल

December 6, 2025

राशिफल : 07 दिसंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

07 दिसंबर 2025 रविवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 07 December 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 दिसंबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बैठाना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन लाभप्रद है। आर्थिक मामलों में निवेश करने से पहले जांच पड़ताल ज़रूरी है। सेहत ठीक-ठाक।

 

वृश्चिक राशि। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि का संकेत मिल सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

धनु राशि। आज भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। किसी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभकारी होगा। व्यवसायियों को बड़ा सौदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। सेहत अच्छी।

 

मकर राशि। आज का दिन गंभीर निर्णयों के लिए उपयुक्त है। कार्य में स्थिरता आएगी और लाभ के नए मार्ग बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों को निभाने में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम उठाएं। प्रेम और विवाह संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कुंभ राशि। आज रचनात्मकता बढ़ेगी और नई सोच से काम में गति आएगी। नौकरी में आपके विचारों की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व महसूस करेंगे। दोस्त मददगार साबित होंगे। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

 

मीन राशि। आज आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं पर रहेगा। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। व्यापारियों को नया ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार में किसी से सलाह लेकर आगे बढ़ें। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

राशिफल : 07 दिसंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख