राजनीति

#राशिफल

July 5, 2025

राशिफल : 06 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

06जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

06  july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 6 जुलाई है और आज रविवार हैं। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपको नया अवसर दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है। आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के विचारों में तेजी और स्पष्टता रहेगी। छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं। रिश्तों में थोड़ी उलझन संभव है, बातचीत से हल निकलेगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी ज़रूरी है। स्वास्थ्य को नजरंदाज न करें, थकान या सिरदर्द परेशान कर सकता है।


कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन या प्रमोशन की संभावना बन रही है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, कोई पुराना लेन-देन परेशानी दे सकता है। ध्यान और योग लाभदायक रहेगा।


सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में कोई अच्छा मौका हाथ लगेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आय में भी वृद्धि संभव है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज काम का दबाव रहेगा लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

 

राशिफल : 06  जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख