राजनीति

#राशिफल

February 3, 2025

राशिफल : 04 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

4 फरवरी का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

4 February Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 फरवरी का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे।

 

वृषभ राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखना जरूरी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत को लेकर सचेत रहें, अधिक काम करने से तनाव हो सकता है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं से भरा रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन किसी पुराने मित्र के साथ भी मुलाकात हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें और संतुलित आहार लें।

 

सिंह राशि- आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नियमित व्यायाम करें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी, लेकिन किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। शब्दों पर कंट्रोल रखे और फालतू की बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

राशिफल : 04 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख