राजनीति

#राशिफल

September 2, 2025

राशिफल : 03 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

03 सितंबर 2025 बुधवार के दिन का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 03 September 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 03 सितंबर का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है।इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नई साझेदारी से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि। आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर रक्तचाप से पीड़ित लोग सावधान रहें।

 

धनु राशि। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है। विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

 

मकर राशि। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम देर से मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट से संबंधित समस्याओं से बचें।

 

कुंभ राशि। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सौहार्द रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

 

मीन राशि। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे और तरक्की के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए लाभदायक समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

राशिफल : 03 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख