#राशिफल

July 2, 2025

राशिफल : 03 जुलाई  जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

03 जुलाई का राशिफल

शेयर करें:

03  july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 3 जुलाई है और आज गुरुवार हैं। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना काम और रिश्तों में उलझन हो सकती है। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन कोई अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। सेहत सामान्य है, पर आंखों की थकान हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से लाभ या शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में कोई छोटा आयोजन संभव है। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, पर अहंकार से दूर रहें। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है।


धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य आपने पक्ष में रहेगा और आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। किसी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित रहेंगे। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों को सफलता के संकेत हैं।


मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में गंभीरता सबको प्रभावित करेगी। नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम शुरू हो सकता है। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मानसिक तनाव से थोड़ी राहत मिलेगी।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के दिमाग में आज रचनात्मक विचार आएंगे और आप उन्हें लागू भी कर पाएंगे। ऑफिस में आपकी प्रतिभा सामने आएगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। पारिवारिक विवाद हल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन देर रात तक जागने से बचें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए रुके हुआ कार्य आज पूरे होने की संभावना है। मन शांत रहेगा और कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा। पेट संबंधी समस्या से थोड़ी परेशानी हो सकती है, खान-पान में संयम जरूरी है।

 

राशिफल : 03 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख