#राशिफल
July 31, 2025
राशिफल : 01 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
एक अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 01 अगस्त का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपसे संपर्क कर सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। निवेश से फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ के संकेत हैं। पुराना उधार वसूल हो सकता है। व्यवसाय में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें। परिवार में मांगलिक चर्चा हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप निपटने में सक्षम रहेंगे। यात्रा टालना बेहतर होगा। जीवनसाथी से विचारों का मतभेद संभव है। किसी पुराने मित्र से प्रेरणा मिलेगी।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आपका व्यवहार आज दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, जल से दूरी न रखें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज कोई रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्य में लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। दिन सामान्य रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामले सोच-समझकर निपटाएं। दफ्तर में आपकी मेहनत का असर साफ दिखेगा।