#राशिफल

May 16, 2026

राशिफल : 17 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

17 मई का राशिफल

शेयर करें:

17TH MAY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 17  तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार और नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।

 

वृश्चिक राशि- आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। किसी भी बात को लेकर तनाव लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें।

 

धनु राशि- आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी यात्रा का योग बन सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

 

मकर राशि- आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। शाम का समय आपके लिए राहत भरा रह सकता है।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

 

मीन राशि- आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी खबर से मन खुश हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान का ध्यान रखें।

 

राशिफल : 17 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख