राजनीति

#राजनीति

June 10, 2025

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले विक्रमादित्य सिंह, फंड, सुरंग निर्माण पर मिला भरोसा

विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

vikramaditya singh New delhi

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस समय नई दिल्ली में मौजूद हैं। नई दिल्ली में विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के नेताओं के साथ साथ कई भाजपा के केंद्रीय मंत्रियांे से भी मुलाकात की है। जिसमें उन्होंने हिमाचल के अधिकारों और प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक मसलों पर चर्चा की है। विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में इन नेताओं को 23 जून को शिमला में पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आमंत्रण भी दिया है। 

हिमाचल के विकास को गति देने के उठाए मुद्दे

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने के लिए सक्रिय प्रयास किए। उन्होंने सोमवार को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अलग.अलग भेंट कर हिमाचल की सड़कों, सुरंगों और रणनीतिक मार्गों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला- खराब रिजल्ट आने पर स्कूल प्रिंसिपल्स और टीचर्स की नहीं बढ़ेगी सैलरी

CRF की वार्षिक सीमा बढ़ाने की मांग

विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से सेंटर रोड फंड (सीआरएफ) के तहत 130 करोड़ रुपए की राशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने सीआरएफ के तहत हिमाचल की वार्षिक सीमा को 250 करोड़ रुपए तक बढ़ाने की भी मांग रखी। उन्होंने सामरिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भुभु जोत-कुल्लू मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया। इस मार्ग के निर्माण से भुभु जोत सुरंग समेत रक्षा सामग्री की आवाजाही सुगम होगी और कुल यात्रा दूरी में 55 किलोमीटर की कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने इसी साल 25 हजार नौकरियां देने का किया एलान, जानें किन पदों पर होंगी भर्तियां

राजनाथ सिंह को ऑपरेशन सिंदूर की दी बधाई

इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की और सीमा सड़कों के विस्तारए भुभु जोत सुरंग को डिफेंस स्ट्रेटेजिक रोड घोषित करनेए और अन्य विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री को बधाई भी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।

 

 पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख