#राजनीति

May 22, 2024

विक्रमादित्य सिंह ने मांगा हिमाचल रेजिमेंट: कंगना को बताया कपिल शर्मा!

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे के व्यक्तिगत जीवन पर आए दिन ताबड़तोड़ टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी बीच अब विक्रमादित्य ने कंगना रनौत की तुलना टीवी के एक मशहूर कॉमेडियन से की है।

बयानबाजी पर हंस रही जनता

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से कंगना रनौत बयानबाजी कर रही है। जिसे सुनकर लोग हंसे बिना नहीं रहे हैं। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं। यह भी पढ़ेें: हिमाचल का किसान: नहाने के लिए नदी में उतरा और डूब गया, पसरा मातम

शुरू करें कॉमेडी शो विद कंगना

विक्रमादित्य सिंह ने कहा हिमाचल प्रदेश में कंगना के मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका है। अब उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर अपनी फिल्मों को पूरा कर लेना चाहिए या फिर कॉमेशी शो विद कंगना शो शुरू करना चाहिए।

मोदी के नाम पर मांग रही वोट

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना को खुद मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि SPU मंडी एक राजनीतिक विचारधारा का अखाड़ा बनकर रह गया है। बीजेपी ने इसका राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया है, जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ेें: हिमाचल: दो बेटियों और पत्नी को पीछे छोड़ गया देवेंद्र, खंडहर में मिली देह

इंडयिन आर्मी में हिमाचल का अलग रेजिमेंट

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चाहे कैप्टन विक्रम बत्रा हों या सौरभ कालिया, दोनों ने ही हिमाचल के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। अब समय आ गया है कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश का अलग प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया जाएगा।

यह नहीं है कोई राजनीतिक मुद्दा

विक्रमादित्य ने कहा कि मैं जानता हूं कि डिफेंस में राज्यों को प्रमुखता नहीं दी जाती है। मगर देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वालों को उचित सम्मान देने के लिए सेना में राज्य का एक अलग रेजिमेंट होना चाहिए। हिमाचल रेजिमेंट का मुद्दा कोई राजनीतिक नहीं है। यह प्रदेश के उन शहीदों के लिए शहादत होगी, जिन्होंने कारगिल व अन्य लड़ाइयों में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख