राजनीति

#राजनीति

September 14, 2024

अवैध मस्जिद मामला: विक्रमादित्य सिंह ने दिलवाया विश्वास; अवैध भवनों पर चलेगा हथौड़ा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vikramaditya singh assured confidence sanjauli illegal mosque case illegal buildings demolished
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण की उठी चिंगारी ने अब प्रदेश भर में हुए अवैध कब्जों के निर्माण पर गिरने वाली है। संजौली में अवैध निर्माण से उठे विवाद के बाद प्रदेश की सुक्खू सरकर एक्शन मोड़ में आ गई है। सुक्खू सरकार में शहरी विकास मंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अब हिमाचल के अन्य स्थानों पर हुए अवैध निर्माण पर सरकार जल्द ही हथौड़ा चलाएगी।

प्रदेश भर में अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ कहा है कि अब चाहे प्रदेश में अवैध मस्जिद का निर्माण हो या किसी और अवैध तरीके से बनाए भवन हों, सभी पर प्रदेश सरकार कार्रवाई करेगी और ऐसे अवैध निर्माणों को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाएगी और इन अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल का वीर जवान आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, डेढ़ साल का बेटा छूटा पीछे

सरकार करेगी नियमों के अनुसार कार्रवाई

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी संजौली और मंडी में मस्जिद में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मंडी में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मस्जिद का हिस्से का निर्माण हुआ था। हालांकि मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। मुस्लिम समुदाय की इस पहल का हम सम्मान करते हैं। इसी तरह से प्रदेश में हुए अन्य अवैध निर्माणों पर भी सरकार नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 1500 युवाओं को मिलेगी नौकरी, यहां जानें डिटेल

विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को दिलाया विश्वास

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शांतिप्रिय राज्य हिमाचल में इससे पहले कभी ऐसा विवाद नहीं हुआ। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इसलिए इस मामले को राजनीतिक दृष्टि से ना देखकर इसे प्रशासनिक दृष्टि से हल किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं सरकार की तरफ से प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि जहां भी मकानों मस्जिदों या अन्य तरह के भवनों को अवैध निर्माण हुआ है, उन सब पर कार्रवाई की जाएगी।

मुस्लिम समुदाय की पहल से मजबूत होगा भाईचारा

उन्होंने कहा कि वार्ता से हर समस्या का हल निकाला जा सकता है। संजौली में मस्जिद कमेटी ने भी खुद ही आगे आकर मस्जिद के अवैध हिस्से को सील करने और इजाजत मिलने पर अवैध निर्माण को गिराने की अपील की थी। वहीं मंडी में भी मुस्लिम समुदाय ने खुद लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी मस्जिद की दीवार को खुद ही तोड़ दिया। इससे प्रदेश में भाईचारा मजबूत हुआ है। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर PM का निशाना: बोले- झूठे वादों से हिमाचल बर्बाद हो गया

14 दिन से अवैध निर्माण का गरमाया मुद्दा

बता दें कि हिमाचल में पिछले 14 दिन से यानी 31 अगस्त से मस्जिद में अवैध निर्माण का मामला गरमाया हुआ है। हालांकि संजौली और मंडी में मामला शांत हो गया है, लेकिन प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में अभी भी अवैध निर्माण को लेकर लोग सड़कांे पर उतर रहे हैं। आज भी सुन्नी, घुमारवी, सुंदरनगर और पांवटा साहिब में प्रदर्शन किए गए। इसी तरह से विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर आज पूरे हिमाचल में लोगों ने दोपहर तक बाजार बंद रखे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख