#राजनीति

November 17, 2024

नड्डा के गृह क्षेत्र में सुक्खू सरकार मनाएगी दो साल पूरे होने का भव्य समारोह, जानें कब

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने वाले हैं। कांग्रेस सरकार अपने दो साल का कार्यका पूरा करने का जश्न हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यानी बिलासपुर जिला में मनाने जा रही है। यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी गृह क्षेत्र है। यह भव्य समारोह हिमाचल के बिलासपुर जिला में 11 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोटर््स कॉम्पलेक्स में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इस समारोह को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस के इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सीएम सुक्खू से आज उनके सरकारी आवास ओक ओवर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने मुलाकात की। इन नेताओं ने सरकार के इस भव्य समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आश्वासन दिलाया है। यह भी पढ़ें : मां तो मां होती है साहब- रंगड़ों ने किया अटै.क, बच्चे को गोद में छिपा खुद के दिए प्राण

कांग्रेस नेताओं ने बैरी दड़ोला पुल की रखी मांग

इस दौरान इन नेताओं ने सीएम सुक्खू के समक्ष अपने क्षेत्र की कुछ समस्याएं भी रखीं। इन नेताओं ने सीएम के सामने बैरी दड़ोला पुल के निर्माण की मांग की और कहा कि इस पुल के निर्माण से तीन विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर, झंडूता और घुमारवी की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने सीएम सुक्खू को बताया कि इस पुल को बनाने के लिए दोनों ओर से एप्रोच रोड पहले से ही तैयार है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : आखिर क्यों जिंदगी से तंग आ गया कमल? ढाबे पर काम कर पालता था परिवार

सीएम सुक्खू ने दिया आश्वासन

वहीं सीएम सुक्खू ने इन नेताओं को पुल के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया है। सीएम सुक्खू नेक हा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करेगी और इसका सर्वेक्षण करवाया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद राज्य सरकार पुल के निर्माण के लिए धन का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करेगी। यह भी पढ़ें : डैम में गिरी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के चार लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

क्या बोले पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर

इस दौरान पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वारघाट को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई, जबकि विवेके कुमार ने झंडूता को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। सीएम सुक्खू ने इन दोनों नेताओं को भी आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार विचार करेगी और दोनों को नगर पंचायत बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख