#राजनीति

June 3, 2026

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : चारों नगर निगमों में मेयर पद रहेगा अनारक्षित, दावेदारों में गुटबाजी तेज

निर्वाचित पार्षदों के लिए खुल गया चुनाव लड़ने का रास्ता

शेयर करें:

Municipal Corporation Mayor Election

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के चारों नगर निगमों में महापौर यानी मेयर पद के आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शहरी विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों में मेयर का पद आगामी पांच वर्षों तक अनारक्षित रहेगा। सरकार के इस फैसले के बाद इन नगर निगमों में मेयर पद की दौड़ और भी रोचक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारों की सक्रियता तेज हो गई है।

आरक्षण रोस्टर पर टिकी थीं सबकी निगाहें

दरअसल, हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के बाद 63 वार्डों में नए पार्षदों का चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही सभी की निगाहें मेयर पद के आरक्षण रोस्टर पर टिकी हुई थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल HC का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य से ब्याही बहुओं को नहीं मिलेगा SC-OBC आरक्षण कोटा

राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्वाचित पार्षद भी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जानी थी। सूत्रों के अनुसार शहरी विकास विभाग ने रोस्टर संबंधी प्रस्ताव तैयार कर विधि विभाग को भेजा था।

निर्वाचित पार्षदों के लिए खुल गया चुनाव लड़ने का रास्ता

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइल को अंतिम मंजूरी दी गई और बुधवार को इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे पहले बीते कल मंगलवार को शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर चला राजपरिवार का जादू, 8 हजार वोटों से जीतीं विभा सिंह- बरकरार रहा दबदबा

मेयर पद अनारक्षित रहने से अब सभी वर्गों के निर्वाचित पार्षदों के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता खुल गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस निर्णय के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में मेयर पद के लिए दावेदारी बढ़ सकती है। कई नगर निगमों में पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज होने की संभावना है।

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव

नगर निगम चुनावों के बाद अब अगला बड़ा राजनीतिक मुकाबला मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर होगा। अनारक्षित रोस्टर जारी होने से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है और कई स्थानों पर दलों के भीतर भी प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में मेयर पद के लिए होने वाली राजनीतिक गतिविधियां प्रदेश की राजनीति में विशेष चर्चा का विषय बन सकती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख