राजनीति

#राजनीति

April 24, 2024

जासूस बने सुधीर शर्मा: सुक्खू सरकार के पहरे की खोल दी पोल- देखें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sudhir sharma spy sukhu govt security exposed dharamshala himachal kangra
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। खासकर धर्मशाला के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच तो जैसे जुबानी जंग ही शुरू हो चुकी है। अब इस सब के बीच सुधीर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पुलिस की नाकाबंदी का फोटो शेयर किया है। सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुक्खू सरकार के पहरे की पोल खोली है।

सुधीर ने एक पोस्ट शेयर कर सीएम पर कसा तंज

सुधीर शर्मा ने लिखा है कि जितने चाहे नाके लगा लो, सीआईडी, क्राइम ब्रांच के लोग मेरे पीछे लगा लो। अच्छा होता अगर यही सोच प्रदेश की बेटियों के प्रति रखी होती, तो आज प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ती। सुधीर शर्मा की इस पोस्ट से एक बार फिर धर्मशाला की सियासत गरमा गई है। सुधीर शर्मा द्वारा इस पोस्ट डालने के क्या मायने हैं, इसके बारे में भी हम आपको बताते हैं।

मेरे घर आने वाली हर गाड़ी की हो रही तलाशी

दरअसल सुधीर शर्मा ने आज सुबह ही सीएम सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा था कि सरकार ने मेरे घर पर पहरा लगा कर रखा है। आने जाने वाली गाड़ियों के नंबर लिखे जा रहे हैं। उनके नाम व पते पूछे जा रहे हैं। कौन मुझसे मिलने आ रहा है और कौन जा रहा है, यह सारी जानकारी सीएम सुक्खू को चाहिए। यह भी पढ़ें : ‘CM पर दया आती है, सपनों में भूत की तरह आता है सुधीर शर्मा’ सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू ऐसे ही पहले सक्रिय हो जाते तो ये 9 लोग सरकार को छोड़ कर नहीं जाते। सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू पहले तो सोए रहे, अब पहरेदारी करवा रहे हैं।

मुझ पर कार्रवाई के लिए बैठाए पहरे

धर्मशाला के बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि सीएम सुक्खू को लगता है कि सुधीर शर्मा ने खरीद फरोख्त करी है। सुधीर शर्मा ही असल सरगना था। जिसके चलते सुधीर पर पुलिस का पहरा बैठाओ और इसके बारे में कुछ निकालो, ताकि सुधीर पर कार्रवाई की जा सके। लेकिन सीएम को यहां कुछ नहीं मिलने वाला, क्योंकि कुछ होगा तभी तो मिलेगा।

सुक्खू के रूप में प्रदेश केा मिला सबसे कमजोर नेतृत्व

सुधीर शर्मा ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को यह ही पता नहीं चले कि उसके विधायक क्या कर रहे हैं, क्या कर गए कहां चले गए, वह कैसा मुख्यमंत्री होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश को अब तक का सबसे कमजोर नेतृत्तव सीएम सुक्खू के रूप में मिला है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख