#राजनीति
June 8, 2025
हिमाचल : बीमार हालत में आज दिल्ली रवाना होंगी सोनिया गांधी, डॉक्टरों का लेंगी सेकेंड ओपिनियन
प्रियंका के फार्महाउस में थी ठहरीं, BP बढ़ने पर IGMC में हुई सोनिया की मेडिकल जांच
शेयर करें:

शिमला। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर (BP) असामान्य रूप से बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) ले जाया गया।
डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक परीक्षण किया, जिसमें सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। जांच के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी आज दिल्ली लौट सकती हैं, जहां वह सेकंड ओपिनियन लेने की योजना बना रही हैं।
सोनिया गांधी 2 जून को शिमला पहुंची थीं और वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित फार्महाउस में ठहरी हुई थीं। यह फार्महाउस शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर है और गांधी परिवार यहां अक्सर गर्मियों की छुट्टियां बिताने आता है। फार्महाउस की बनावट पारंपरिक पहाड़ी शैली में है और इसे देवदार की लकड़ी से सजाया गया है।
यह पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी हो।
इन सभी मौकों पर उनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हुआ और हर बार उनकी हालत स्थिर बताई गई।
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी अब दिल्ली रवाना हो सकती हैं, जहां वह डॉक्टरों से विस्तृत सलाह ले सकती हैं। 76 वर्षीय सोनिया गांधी का स्वास्थ्य लगातार पार्टी के लिए भी चिंता का विषय रहा है, और यही वजह है कि कोई भी अस्वस्थता पार्टी और समर्थकों के लिए तुरंत सुर्खियों में आ जाती है।