#राजनीति

June 4, 2024

बागियों को जनता ने ठुकराया: सिर्फ दो सीट पर BJP आगे, सुक्खू सरकार को राहत

शेयर करें:

शिमला। देश भर में हुए लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने और फिर दल बदल करने वाले बागी विधायकों को जनता ने ठुकरा दिया है।

जानें कैसा है अभी तक का रिजल्ट

ताजा अपडेट के अनुसार सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कैप्टन रंजीत राणा ने जीत हासिल करते हुए राजेंद्र राणा को हरा दिया है। इसके अलावा बाकी की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वही सिर्फ धर्मशाला और बड़सर विधानसभा सीट पर ही भाजपा को जीत नसीब होती हुई नजर आ रही है।

कौन कितने से जीता

  • लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा जीती (1786 वोट)
  • सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह राणा 2195 वोटों से जीते
यह भी पढ़ें: सुजानपुर उपचुनाव जीत गई कांग्रेस: धूमल को हारने वाले राजिंदर राणा हारे

सुक्खू सरकार ने ली राहत की सांस

बीते कल से ही सभी की निगाहे हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर टिकी हुई थी। क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बहुमत में या फिर अल्पमत में होने का फैसला होना था। मगर चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं जिससे कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राहत भरी सांस ली है।

तीन और सीटों पर होने हैं उपचुनाव

हालांकि, कल तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उनके उपचुनाव का भी नंबर लग गया है। मगर इसके बावजूद भी यदि इन तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीत जाते हैं फिर भी सुक्खू सरकार पर संकट नहीं आएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख