#राजनीति

May 23, 2024

मुकेश का तंज: जो जयराम खुद नहीं बोल पाते, वो कंगना रनौत से बुलवाते हैं

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में जुबानी जंग जारी है। इसी बीच अब प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत से वह सब बुलवाते हैं, जो कि वह खुद नहीं बोल पाते हैं।

जयराम बुलवाते हैं कंगना से अपनी बातें

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी संसदीय सीट की प्रत्याशी कंगना रनौत से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने मन की बातें बुलवाते हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को ऊना से सीधी आवाज जानी चाहिए और उन्हें पता लगना चाहिए कि कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। यह भी पढ़ें: कंगना के काफिले पर पथराव करने वालों पर केस: अभिनेत्री के खिलाफ भी शिकायत

बहुमत में हैं कांग्रस सरकार

अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस सरकार बहुमत में है। वर्तमान में 62 सदस्यों वाले हाउस में 34 कांग्रेस के विधायक हैं। जबकि, कुल 68 सदस्यों वाले वास्तविक हाउस में भी कांग्रेस को सिर्फ एक ही विधायक की जरूरत है।

BJP को नहीं करनी चाहिए चिंता

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तीन निर्दलीय विधायक भी विधानसभा से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में हाउस 65 सदस्यों का हो जाएगा। फिर इन विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होंगे। ऐसे में BJP को कांग्रेस के बहुमत की चिंता नहीं करनी चाहिए। यह भी पढ़ें: कंगना को भारी पड़ी बदजुबानी, विक्रमादित्य ने ठोका मानहानि का केस

सरकार तोड़ने की रची साजिश

अग्निहोत्री ने कहा कि BJP ने जिस तरह से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची। उसके बाद से कांग्रेस की सरकार और भी मजबूत हो गई है। आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि हम BJP के नेताओं को 4 जून याद करवाते रहेंगे।

इतिहास में होगा दर्ज

अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया। मगर पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना से वह और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे। यह भी इतिहासल में दर्ज होगा।

धोखा देने वालों के लिए नो एंट्री

बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा जो बिक गए हैं, जिन्होंने अपना ईमान बेच दिया है। उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा धोखा देने वालों के लिए परमानेंट नो एंट्री करें।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख