#राजनीति

August 2, 2024

अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोक लेखा समिति के सदस्य बनाए

शेयर करें:

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अनुराग ठाकुर को लोक लेखा समिति के सदस्य बनाए गए हैं। यह वह समिति है जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा (आडिट) करती है। मोदी कैबिनेट में जगह ना मिलने के बाद से उम्मीद लगाई जा रही थी कि अनुराग ठाकुर को कोई अन्य बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।

यह समिति भारत सरकार के खर्चों का ऑडिट करती है

अनुराग ठाकुर जिस समिति के सदस्य बनाए गए हैं वह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिए सदन की तरफ से दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जांच करने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर से बोले PM मोदी: जो भी जरूरत होगी हम मदद करेंगे, वो भी तुरंत
लोक लेखा समिति भारतीय संसद के कुछ चुने हुए सदस्यों वाली समिति है, जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा (ऑडिट) करती है। इस समिति को यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था कि संसद की तरफ से सरकार को दिया गया धन विशिष्ट और निश्चित मद पर ही खर्च किया जाए। यह भी पढ़ें: संसद में गूंजा- चंबा का मुद्दा: सैकड़ों कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, जानें डिटेल

अनुराग ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी

अनुराग ठाकुर के लोक लेखा समिति का सदस्य बनाए जाने से उनके कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अनुराग ठाकुर हिमाचल के हमीरपुर के सांसद हैं। वह इस बार पांचवी बाद सांसद बने हैं। यह भी पढ़ें: आपदा के बीच नया कर्ज लेने जा रही सुक्खू सरकार: वो भी पूरे 1000 करोड़ पिछले कार्यकाल में वह मोदी कैबिनेट में सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री रह चुके हैं। हालांकि इस बार मोदी कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को जगह नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद से क्यास लगाए जा रहे थे कि अनुराग ठाकुर को कोई अन्य महत्तवपूर्ण पद दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल में त्रासदी पर अपनी सरकार को क्या सलाह दे रहे विक्रमादित्य सिंह, जानें लोक लेखा समिति का गठन प्रतिवर्ष लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियम के नियम 308 के तहत किया जाता है। समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख