राजनीति

#राजनीति

April 11, 2025

हिमाचल: मंत्री के बिगड़े बोल, भाजपा सांसद को बताया 'मनोरंजन का साधन'

बोले- वे डायलॉग बोलती हैं, लोग उन्हें सीरियसली नहीं लेते 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

harshwardhan vs kangana


शिमला। भाजपा की मंडी से सांसद कंगना रनौत के विवादित बयानों के जवाब में अब कांग्रेस के बोल भी बिगड़ने लगे हैं। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंडी सांसद को मनोरंजन का साधन बता दिया। इससे पहले कंगना ने सुक्खू सरकार को भेड़ियों का नाम दिया था। 
हर्षवर्धन चौहान ने कहा, "सांसद कंगना रनौत एक कलाकार हैं और राजनीतिक मंचों पर अभी भी कलाकार वाली भूमिका निभा रही हैं। उनका व्यक्तित्व राजनीतिक नहीं है। उन्हें राजनीति सीखनी चाहिए। वे डायलॉग्स बोलती हैं। वे मनोरंजन का साधन हैं। इसलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। 


मकसद सुर्खियां बटोरना 


हर्षवर्धन ने कंगना के बिजली बिल संबंधी आरोपों पर कहा कि उन्होंने 3 माह से बिजली बिल नहीं चुकाया था। लेकिन सुक्खू सरकार को भेड़िया कहकर वे सुर्खियां बटोरना चाहती हैं। उन्हें सांसद के तौर पर अपने क्षेत्र के विकास का काम करना चाहिए। 


सांसद ने ली दिशा की बैठक 


सांसद कंगना रनौत इन दिनों मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने मंडी में दिशा कमेटी की बैठक ली और अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। भाजपा सांसद चुने जाने के 11 महीने बाद कंगाना का यह तीसरा मंडी दौरा है। इस दौरे में उन्होंने दो जनसभाओं को भी संबोधित किया और उनके तकरीबन सभी विवादित बयान इन्हीं जनसभाओं में सामने आए हैं।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख