राजनीति

#राजनीति

May 28, 2024

विक्रमादित्य बोले, जो बेटी अपने घर की नहीं हुई वो मंडी की क्या बनेगी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangana ranaut vikramaditya singh sundernagar mandi
मंडी। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सियासत काफी गरमाई हुई है। दोनों दल के नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप जड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी मंडी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की जुबानी जंग निजी जीवन तक पहुंच गई हैं। बता दें कि सुंदरनगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला। कंगना रनौत पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो बेटी भांबला अपने घर की नहीं हो सकती वो मंडी की क्या बनेगी।

अपने परिवार की ना हो सकी

यह भी पढ़ें: “धनबल पर टिकी है BJP की राजनीति, आपदा के समय नहीं दिखाया मुंह” विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज कंगना अपने आप को मंडी की बेटी बता कर लोगों से वोट मांग रही है। मगर आपदा के समय उसने अपने परिवार की सुध तक ना ली वो दूसरों का दुख-दर्द क्या ही समझेगी।

चश्मा बदलने की है जरूरत

सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को मंडी में कांग्रेस के विकास कार्य नजर नहीं आते हैं। वह अपनी चुनावी सभाओं में कहती हैं कि वीरभद्र सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह ने इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवाया है। यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने अपने घर की देखरेख के लिए सुक्खू को CM बनाया जबकि, मंडी में IIT, मेडिकल कॉलेज व कीरतपुर फोरलेन पूर्व कांग्रेस सरकार व वीरभद्र सिंह की ही देन है। मगर यह सब देखने के लिए कंगना को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है।

फिल्मी दुनिया में रहती हैं व्यस्त

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को मंडी संसदीय क्षेत्र की कोई भी जानकारी नहीं है। वह तो मुंबई में और अपनी फिल्मी दुनिया में व्यस्त रहती हैं। चुनावों के बाद वह फिर से इसी में व्यस्त हो जाएंगी।

इतिहास बदलना है कंगना का एजेंडा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनका एजेंडा क्षेत्र के विकास का है। मगर कंगना रनौत ने आज दिन तक अपना कोई विजन कोई एजेंडा जनता को नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि कंगना का एक ही एजेंडा है इतिहास को बदलना। यह भी पढ़ें: हिमाचल में है ठगों की सरकार: 1500 रुपए दे नहीं पाए, 8500 की कर रहे बात

पढ़ती हैं निदेशकों की दी स्क्रिप्ट

कंगना पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना कहती हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ था और सुभाष चंद्र बोस देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा कि कंगना की यह सब बातें बीजेपी के गुप्त एजेंडे का हिस्सा हैं। उनके निदेशक उन्हें जो भी स्क्रिप्ट देते हैं, उसे वह पढ़ देती हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख