मंडी। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP सांसद बनी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बडे़ वादे करने वाली कंगना रनौत अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाने का दावा करने वाली कंगना रनौत मंडी के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कहीं नजर नहीं आई हैं।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखीं कंगना
दरअसल, छोटी काशी मंडी में कला एंटरटेनमेंट द्वारा पहली बार हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया। यह फेस्टिवल चार दिन बाद बीती शाम को ही संपन्न हुआ है। इस फेस्टिवल में जहां देशभर के कोने-कोने से फिल्म निर्माता, निर्देशक और कलाकार अपनी फ्लिमें लेकर आए। वहीं, कंगना रनौत ने एक बार भी शिरकत नहीं की।
यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था: सामने आ गया बछड़ा, दो का निधन
चुनाव के बाद नहीं आई नजर
चार दिन तक चले इस फिल्म फेस्टिवल में कंगना रनौत और उनकी फिल्म कंपनी का कोई नहीं दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी धन्यावाद समारोह कर लोगों का धन्यावाद कर रहे हैं। मगर कंगना चुनाव के बाद कहीं नजर नहीं आई हैं।
प्रदेश के लिए एक बेहतरीन पहल
इस फिल्म फेस्टिवल में 40 फिल्में दिखाई गईं- जिनमें वास्तविक घटनाओं को भी दर्शाया गया। साथ ही साथ सामाजित कुरीतियों के प्रति भी लोगों को जागरुक करने की कोशिश की गई।
देशभर से आए कई फिल्म निर्माता
इस फेस्टिवल का समापन प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया। उन्होंने इस फेस्टिवल को मंडी और हिमाचल प्रदेश के लिए एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने चार दिनों तक मंडी जिला के कई स्थानों का भ्रमण कर यहां की खूबसूरती को निहारा है।
यह भी पढ़ें: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जाने से पहले- ये खबर जरूर पढ़ें, जानकारी जरूरी है
ऐसे में अब आने वाले समय में यह लोग यहां आकर अपनी फिल्मों की शूटिंग करेंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को नए पंख लगने की संभावना है।
फिल्म जगत में नाम कमा रहे मंडी के कलाकार
वहीं, कला एंटरटेनमेंट के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि आज फिल्म जगत में मंडी जिला के बहुत से कलाकार अपना अच्छा नाम काम रहे हैं। इस फ्लिम फेस्टिवल का आयोजन मंडी के सभी कलाकारों को एक साथ मंच पर लाकर लोगो तक तरह-तरह के संदेश पहुंचाने के लिए किया गया था।