#राजनीति

June 13, 2024

सांसद कंगना को राजनीति लगने लगी मुश्किल, बोलीं- यहां मिलते हैं परेशान लोग

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट की बीजेपी सांसद बनी बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। कंगना रनौत को अभी सांसद बने हुए चंद ही दिन हुए हैं। अभी से ही कंगना को राजनीति फिल्मों से ज्यादा मुश्किल लगने लगी है। कंगना का मानना है कि राजनीति की तुलना में फिल्मों का काम आसान है।

फिल्मों से मुश्किल है राजनीति

कंगना ने कहा कि राजनीति डॉक्टरों के जीवन की तरह एक कठिन जीवन है। यहां केवल परेशान लोग ही आपसे मिलने आते हैं। मगर जब आप फिल्में देखने जाते हैं तो आप बहुत रिलैक्स्ड होते हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: डॉलर कमाने के चक्कर में खाली हुआ बैंक खाता, लुटाए 13.70 लाख रुपए बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। चुनाव में बीजेपी सांसद कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से था। चुनाव प्रचार के दौरान कंगना ने घर-घर जाकर लोगों से बड़े-बड़े वादे किए और दुख-सुख में उनका साथ देने की बातें कहीं। वहीं, अब सांसद बनने के बाद कंगना के तेवर बदलने लगे हैं। कंगना को अब यहां परेशान लोग दिखने लगे हैं और राजनीति मुश्किल लगने लगी है।

अपना पेशन करती हूं फॉलो

कंगना ने कहा मैं उनमें से हूं जो अपना पेशन फॉलो करती हूं। अगर आप फिल्म इंडस्ट्री में मुझे देखेंगे तो मैं एक एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में नजर आऊंगी। मगर अब वह राजनीति में हैं तो ऐसे में वह लोगों के साथ जुड़ना चाहेंगी। यह भी पढ़ें: HP पुलिस की नौकरी छोड़ने को मजबूर हुआ हेड कांस्टेबल: अधिकारियों पर गंभीर आरोप

राजनीति में की एंट्री

बता दें कि कंगना रनौत से साल 2006 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह पिछले 18 साल से फिल्मों में काम कर रही हैं। अपने पूरे करियर में कंगना ने कई तरह की दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। कंगना को चार नेशनल अवार्ड सहित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वहीं, अब वह राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। राजनीति में एंट्री करते ही हिमाचल की सियासत काफी गरमा गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख