#राजनीति

August 14, 2026

हिमाचल में Mrs CM और पूर्व मंत्री में ठनी : एक-दूसरे पर किए जुबानी वार- कह दिया बहुत कुछ

दोनों नेताओं के बीच हुई बयानबाजी के बाद सियासत गरमा गई है

शेयर करें:

kamlesh thakur bikram singh cm sukhvinder singh sukhu dehra jaswan pragpur congress bjp hp

कांगड़ा। हिमाचल की सियासत में विधानसभा क्षेत्रों के विकास को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। इस बार आमने-सामने हैं CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायक पत्नी और देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर तथा जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर।

Mrs CM और पूर्व मंत्री में ठनी 

शुरुआत विकास कार्यों को लेकर हुई। मगर बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के राजनीतिक अनुभव और काम करने के तरीके पर ही सवाल खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें- चंबा में एक और हाद....सा- मुंडन से लौटते वक्त गाड़ी की ब्रेक फेल, मासूम समेत 9 थे सवार

कमलेश ठाकुर ने बिक्रम ठाकुर को घेरा

कमलेश ठाकुर ने जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बिक्रम सिंह ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उनसे अपने विधानसभा क्षेत्र के काम नहीं संभाले जा रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए, वह जनता के काम करने के लिए तैयार हैं।

कमलेश ने पूछा सवाल

कमलेश ठाकुर ने पिछली भाजपा सरकार में बिक्रम सिंह ठाकुर के कैबिनेट मंत्री रहने का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान देहरा उनका हेडक्वार्टर हुआ करता था। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय देहरा में करवाया गया कोई एक काम भी बताया जाए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जमीन के नीचे मची हलचल से सहमे लोग- 100 घरों पर खतरा, दीवारों में पड़ी दरारें

बोलीं- मुझे इधर-उधर झांकने का समय नहीं

कमलेश ठाकुर ने कहा कि वह अपनी विधानसभा देहरा के विकास और जनता से जुड़े कामों पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास इधर-उधर झांकने का समय नहीं है। उनका कहना था कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और जनता के काम को प्राथमिकता दे रही हैं।

बिक्रम ठाकुर ने अनुभव का दिया हवाला

कमलेश ठाकुर के बयान पर बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता के काम के मामले में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में काफी काम किया है। अगर काम का हिसाब किया जाए तो उनका काम अधिक है।

यह भी पढ़ें- बदहाली: IGMC में कैंसर मरीजों के इलाज पर संकट, दवाइयां खत्म- बाजार से खरीदने को मजबूर

राजनीति में नई-नई आई हैं...

बिक्रम ठाकुर ने कमलेश ठाकुर के राजनीतिक अनुभव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनीति में नई-नई आई हैं, जबकि उन्हें राजनीति में करीब 28 वर्ष का अनुभव हो चुका है।

बोले- ट्यूशन मेरे पास रखें

बिक्रम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कमलेश ठाकुर को ट्यूशन उनके पास रखनी चाहिए। उन्होंने अनुभव की तुलना करते हुए कहा कि ट्यूशन उस व्यक्ति से लेनी चाहिए जिसे राजनीति का लंबा अनुभव हो, न कि उससे जो अभी पहली कक्षा में पढ़ रहा हो।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 400 ग्राम चरस के लिए 6 साल चला केस- अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

बयानबाजी से गरमाई सियासत

दोनों नेताओं के बीच हुई इस बयानबाजी के बाद देहरा और जसवां-परागपुर की सियासत गरमा गई है। एक ओर कमलेश ठाकुर विकास कार्यों को लेकर भाजपा विधायक से सवाल कर रही हैं, वहीं बिक्रम ठाकुर अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को सामने रखकर जवाब दे रहे हैं। अब दोनों विधानसभा क्षेत्रों में इस जुबानी जंग का अगला दौर क्या रूप लेता है, इस पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख